Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद के इस सरकारी स्कूल में न पानी, न सफाई, एक ही शिक्षक संभाल रहा पूरा स्कूल

फरीदाबाद जिले के मंझावली गांव स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय की स्थिति शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। बुनियादी सुविधाओं के अभाव में यह स्कूल शिक्षा से अधिक संघर्ष का केंद्र बन गया है।

विद्यालय में न तो पीने के साफ पानी की व्यवस्था है और न ही शौचालयों की स्थिति उपयोग योग्य है। परिसर में लगे हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं और पानी की टंकियों में महीनों से जमा गंदा पानी दुर्गंध फैला रहा है। पीने के लिए छात्रों को स्कूल परिसर से बाहर जाना पड़ता है।

विद्यालय में लगभग 8 से 10 शौचालय बने हुए हैं, लेकिन गंदगी और साफ-सफाई न होने के कारण उनका उपयोग नहीं किया जा सकता। इस स्थिति से विशेष रूप से छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



चौंकाने वाली बात यह है कि स्कूल में सफाईकर्मी तक नियुक्त नहीं है। सफाई की जिम्मेदारी छोटे-छोटे छात्रों पर डाल दी गई है, जो अपनी पढ़ाई के साथ-साथ कक्षाओं और गलियारों की झाड़ू लगाने में भी लगे रहते हैं।

अभिभावक अनिल कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग की अनदेखी के कारण बच्चों को न सिर्फ खुले में शौच जाने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, बल्कि मानसिक तौर पर भी वे प्रभावित हो रहे हैं। स्थिति और भी गंभीर तब हो जाती है जब यह सामने आता है कि इस पूरे विद्यालय में केवल एक ही शिक्षक कार्यरत है, जो सभी कक्षाओं की जिम्मेदारी अकेले निभा रहे हैं।



स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द स्कूल की व्यवस्थाएं सुधारी जाएं और बच्चों को एक स्वच्छ व सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण मुहैया कराया जाए।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago