Categories: FaridabadSpecial

फरीदाबाद के इस स्थान पर शुरू हुआ RCC सड़क निर्माण, ग्रामीणों के संघर्ष को मिली सफलता

फरीदाबाद के मोहना गांव से सिद्ध बाबा मंदिर तक के मार्ग पर अब पक्की और टिकाऊ सड़क बनने का सपना साकार हो गया है। वर्षों से कच्चे और जर्जर रास्ते से परेशान ग्रामीणों के निरंतर संघर्ष और एकजुट प्रयासों का ही परिणाम है कि अब इस सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा आरसीसी (RCC) तकनीक से शुरू कर दिया गया है।

शुरुआत में इस मार्ग को पारंपरिक पुराने ब्लॉकों से बनाने की योजना थी, लेकिन ग्रामीणों ने इसका कड़ा विरोध किया। उनका तर्क था कि ब्लॉक से बनी सड़कें बारिश के मौसम में टूट जाती हैं और कुछ ही समय में जर्जर हो जाती हैं। इसके चलते उन्होंने निर्माण कार्य रुकवाते हुए विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और सड़क को आरसीसी से बनाए जाने की मांग की।

ग्राम प्रतिनिधि ईश्वर नंबरदार ने बताया कि यह ग्रामीणों की एकता और दृढ़ निश्चय की जीत है। उन्होंने कहा हमने शुरुआत से ही टिकाऊ सड़क की मांग की थी, और आज वह मांग पूरी हो रही है। अब हमारे गांव को एक ऐसी सड़क मिलेगी जो बरसात और समय की मार सह सकेगी।

इस नई सड़क के बनने से न केवल मंदिर मार्ग पर आवागमन सुगम होगा, बल्कि आस-पास के गांवों के लोगों को भी बरसात के मौसम में कीचड़ और गड्ढों की समस्या से छुटकारा मिलेगा। निर्माण कार्य शुरू होते ही गांव में खुशी का माहौल है, और लोगों को उम्मीद है कि यह सड़क आने वाले वर्षों तक मजबूती से टिकी रहेगी।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago