
फरीदाबाद के निवासी इस बार दिवाली पर निर्बाध बिजली सप्लाई का आनंद ले सकेंगे। त्योहार के मौके पर रोशनी में कोई बाधा न आए, इसके लिए बिजली विभाग ने व्यापक तैयारी की है।
शहर को जगमग बनाए रखने के लिए विभाग ने चारों डिवीजनों और 24 सब-डिवीजनों में विशेष निगरानी और नियंत्रण व्यवस्था लागू की है। हर सब-डिवीजन में एक अधिकारी को नोडल अफसर नियुक्त किया गया है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था की निगरानी रखेंगे और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
इसके अलावा, विभाग ने ट्रॉली ट्रांसफार्मर तैनात करने का भी प्रबंध किया है, ताकि किसी ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने पर तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके।
बिजली लाइनों को दिक्कत से बचाने के लिए पूरे शहर में पेड़ों की शाखाओं की छंटाई भी करवाई जा रही है, जिससे तारों से संपर्क में आकर कोई फॉल्ट या शॉर्ट सर्किट न हो। बिजली निगम का दावा है कि इस बार दिवाली पूरी तरह रोशन और बेफिक्र होगी।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…