Categories: FaridabadPublic Issue

ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर चलती ट्रेन के बीच से निकल रहे युवक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर कुछ युवक जान जोखिम में डालते नज़र आए। बृहस्पतिवार को स्टेशन पर खड़ी एक पेट्रोल टैंकर ट्रेन के दो डिब्बों के बीच की खाली जगह से कुछ लोग गुजरते देखे गए। यह बेहद खतरनाक हरकत थी, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि मौके पर न तो रेलवे सुरक्षा बल और न ही Government Railway Police (GRP) का कोई जवान मौजूद था।

स्थानीय यात्रियों का कहना है कि यह दृश्य यहां आम होता जा रहा है। ट्रेन के डिब्बों के बीच से गुजरने की ये घटनाएं रोज़मर्रा की बात हो गई हैं, लेकिन इस पर कोई निगरानी नहीं हो रही है। रेलवे की ओर से जहां सुरक्षा इंतज़ामों का दावा किया जाता है, वहीं ज़मीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

गौरतलब है कि पिछले महीने रेलवे ट्रैक पर लापरवाही के चलते कई लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अक्टूबर माह में भी दो से तीन जानें इस तरह की घटनाओं में जा चुकी हैं। बावजूद इसके न तो रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाने के कोई ठोस उपाय किए हैं, और न ही आम लोग अपनी सुरक्षा को लेकर जागरूक नज़र आते हैं।

स्थानीय नागरिकों और यात्रियों ने मांग की है कि स्टेशन पर RPF और GRP की मौजूदगी को सुनिश्चित किया जाए, साथ ही ऐसे खतरनाक कृत्यों को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए। यदि स्थिति यूं ही बनी रही, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा होना तय है।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago