
बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के चार प्रमुख सेक्टरों में रहने वाले लोगों को जल्द ही बिजली कटौती की समस्या से राहत मिलने वाली है। सेक्टर-2, 62, 64 और 56-56ए में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सुधार कार्य शुरू किए जा रहे हैं।
बढ़ती जनसंख्या और बिजली की मांग को देखते हुए इन सेक्टरों में ट्रांसफॉर्मर की स्थापना, नई बिजली लाइनें बिछाने और स्ट्रीट लाइट लगाने जैसे जरूरी कार्य किए जाएंगे। इस परियोजना पर अनुमानित 86 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
अधिकारियों के अनुसार, इन सेक्टरों में पिछले कुछ वर्षों में तेजी से आबादी बढ़ी है, जिससे बिजली पर लोड भी लगातार बढ़ता जा रहा है। कई बार ओवरलोडिंग की वजह से ट्रिपिंग और अनियमित सप्लाई की समस्या सामने आती रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए HSVP ने बिजली व्यवस्था को अपग्रेड करने का फैसला लिया है।
बिजली ढांचे के आधुनिकीकरण के साथ-साथ, स्ट्रीट लाइट की बेहतर व्यवस्था से स्थानीय निवासियों को सुरक्षा और सुविधा दोनों का लाभ मिलेगा। अधिकारियों का कहना है कि सभी कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इसका फायदा मिल सके।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…