Categories: CrimeFaridabad

फरीदाबाद में पार हुई पशु क्रूरता की हदें ,कुत्ते में नैपकिन भरने वाला तथाकथित चिकित्सक आया गिरफ्त में

बेजुबानो पर अत्याचार दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है आखिर क्यों इन बेजुबानों की जिंदगी को लोग जिंदगी क्यों नहीं समझते। इनकी जिंदगी के साथ लोग मौत का खेल क्यों खेलते है और जो लोग इन बेजुबानो की मदद के लिए आगे आते हैं उन्हें डराया और धमकाया भी जाता है इन्हीं सब सवालों के घेरे में आज फरीदाबाद शहर भी है ।

फरीदाबाद सेक्टर46 में गलत नसबंदी से कुत्ते की मौत हो गई यह बात पशुओं के लिए काम करने वाली पीपल फॉर एनिमल संस्था की प्रतिनिधि के संज्ञान में आई और उनकी शिकायत पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने नसबंदी करने वाले कथित पशु चिकित्सक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

फरीदाबाद में पार हुई पशु क्रूरता की हदें ,कुत्ते में नैपकिन भरने वाला तथाकथित चिकित्सक आया गिरफ्त में

जिला फरीदाबाद से पीपल फॉर एनिमल संस्था के प्रतिनिधि प्रीति दुबे ने पुलिस को बताया कि गांव में बुला महाराजपुर निवासी युद्धवीर सिंह खुद को सरकारी पशु चिकित्सक बताता है और nit-5 स्थित पशुओं के अस्पताल में भी बैठता है।

पिछले कुछ दिनों पहले सेक्टर 46 के निवासी निशांत गर्ग ने एक कुत्ते की नसबंदी किसी डॉक्टर से करवाई थी । इसी कड़ी में संस्था के प्रतिनिधि प्रीति दुबे का दावा है कि युद्धवीर सिंह के पास पशु चिकित्सक के तौर पर कोई डिग्री नहीं है और उसे कोई खास अनुभव भी नहीं है इसलिए उसने कुत्ते की गलत नसबंदी कर दी और उसके पेट में नैपकिन भर दिए । मामले की और जांच करवाने के लिए कुत्ते का अल्ट्रासाउंड करवाया गया जिसके मुताबिक कुत्ते की नसबंदी की जगह पेपर नैपकिन भर दिए गए जो रिपोर्ट में साफ साफ दिखाई दिया।

कुत्ते का इलाज पशुओं के निजी अस्पताल में कराया गया मगर इंफेक्शन ज्यादा फैलने की वजह से और कुत्ते की जिंदगी से खिलवाड़ करने की वजह से कुत्ते की जान चली गई।

जब इस मामले की जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी टीम ने प्रीति दुबे से बात करना चाहा तो प्रीति दुबे ने मामले को दूध की तरह साफ कर दिया उन्होंने फरीदाबाद के कुछ नेताओं पर आरोप लगाते हुए यह कहा कि फर्जी डॉक्टर को बचाने के लिए एक से बढ़कर एक नेताओं के उनके पास कॉल जा रहे हैं लेकिन वह कुत्ते के साथ ऐसी क्रूरता करने वाले तथा कथित चिकित्सक को सजा दिलवाकर रहेंगी ।

प्रीति ने बताया की निशांत गर्ग जिसने कुत्ते की नसबंदी कराई थी उसे फर्जी डॉक्टर द्वारा ₹40000 देकर मुंह बंद करने को कहा इसीलिए प्रीति दुबे को इस गंभीर मुद्दे को अपनी जान की परवाह ना करते हुए पुलिस के सामने लाना पड़ा उन्होंने कथित पशु चिकित्सक व कुत्ते के मालिक दोनों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है ।

इस मामले को लेकर सूरजकुंड थाना पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

जितना हक इंसानों को इस धरती पर रहने का है उतना ही हक पशु पक्षियों का भी है लेकिन पशुओं पर क्रूरता करने वाले और उनकी ज़िंदगी का मज़ाक उड़ाने वाले लोगों की वजह से इंसानियत नष्ट होती जा रही है ।इसके अलावा पशुओं कि सुरक्षा करने वाले लोगों को भी नहीं बक्षा जा रहा ।

देश के अलग अलग कोने से पशु क्रूरता के मामले सामने आए अभियान चलाए गए लेकिन फरीदाबाद में सब व्यर्थ हो गया ।इसलिए आम जनता को आगे आकर इस जंग अपना योगदान देना होगा ।

प्रीति ने अंत में ये भी कहा कि यदि आप उनके इस कार्य से सहमत है तो इस लड़ाई उनका साथ दें क्योंकि प्रीति के मुताबिक तथाकथित चिकित्सक के पीछे बड़े नेताओं का हाथ है ।उनकी अपील है कि कोई भी नेता किसी भी रूप से क्राइम का समर्थन ना करें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago