हरियाणा का यह जिला सफाई व्यवस्था को लेकर हुआ Active, अब मिशन मोड में होगा काम

हरियाणा के गुरुग्राम की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त और टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने एक बार फिर कमर कस ली है। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सफाई और कचरा प्रबंधन से जुड़ी परियोजनाओं को मिशन मोड में लागू किया जाए। मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में निगमायुक्त ने साफ कहा कि शहर की स्वच्छता में कोई भी कोताही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान दहिया ने सेकेंडरी कचरा कलेक्शन प्वाइंट्स को व्यवस्थित और सौंदर्यपूर्ण बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सिकंदरपुर कलेक्शन प्वाइंट को एक आदर्श मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां चारदीवारी, सुंदर चित्रकारी और गमलों की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, सभी कलेक्शन प्वाइंट्स पर चौबीसों घंटे कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आसपास कूड़े का जमाव न हो और साफ-सफाई बनी रहे।



नगर निगम आयुक्त ने मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) को विकसित करने के निर्देश भी जारी किए, जिससे कचरे का पुनः उपयोग और रीसाइक्लिंग संभव हो सके। कुछ MRF केंद्र CSR फंडिंग के तहत विकसित किए जाएंगे, जिसके लिए नगारो कंपनी के साथ जल्द ही एक समझौता (MoU) किया जाएगा।

दहिया ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन सड़कों की सफाई मशीनों से की जा सकती है, वहां दिन में ही मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग की व्यवस्था की जाए और इसकी सघन निगरानी भी सुनिश्चित की जाए।



सफाई व्यवस्था के साथ-साथ निगम की नजर अब अवैध कचरा डंपिंग, बागवानी से निकलने वाले कचरे और आवारा पशुओं की समस्या पर भी है। आयुक्त ने इस संबंध में त्वरित और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि ऐसे कदमों से नागरिकों में जागरूकता बढ़ेगी और शहर को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि शहर की मुख्य सड़कों की सफाई को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी और यह कार्य अब केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि परिणाम-आधारित होगा। नगर निगम का उद्देश्य न सिर्फ गुरुग्राम को साफ-सुथरा बनाना है, बल्कि उसे एक व्यवस्थित और पर्यावरण के अनुकूल शहर के रूप में विकसित करना है। इस लक्ष्य को पाने के लिए निगम हर स्तर पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago