फरीदाबाद के इस गांव को दीवाली पर मिला बड़ा तोहफा, पक्की सड़क की मिल रही सौगात

जहां एक ओर दीपावली पूरे क्षेत्र में उल्लास और रौशनी लेकर आई, वहीं मोहना गांव के निवासियों के लिए यह त्योहार एक और बड़ी खुशी लेकर आया। वर्षों से लंबित मोहना मार्केट से सिद्ध बाबा धाम तक की सड़क आखिरकार पक्की (10 इंच आरसीसी) बनकर पूरी हो गई है। दिवाली के दिन गांव की सरदारी, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने मिलकर इस सड़क का विधिवत उद्घाटन किया।

इस मौके पर ग्रामीणों ने सिद्ध बाबा धाम तक एकजुट होकर पदयात्रा की और वहां सामूहिक जलपान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव के आपसी सौहार्द, भाईचारे और सहयोग की भावना का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

सिद्ध बाबा धाम क्षेत्र के लगभग 15 से 20 गांवों की आस्था का केंद्र है, जहां हर रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। लेकिन लंबे समय से वहां तक पहुंचने वाला रास्ता कच्चा और खराब हालत में था, जिससे श्रद्धालुओं को खासकर बरसात के समय भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

ग्रामीणों का कहना है कि यह विकास सिर्फ एक सड़क निर्माण नहीं, बल्कि पूरे गांव की सामूहिक इच्छाशक्ति और वर्षों की मांग का परिणाम है।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago