Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद के सारन चौक पर कूड़े का ढेर बना सिरदर्द, राहगीर और व्यापारी हुए परेशान

फरीदाबाद के व्यस्तम इलाकों में शुमार सारन चौक पर कूड़े का अंबार अब गंभीर समस्या बनता जा रहा है। सड़क के किनारे जमा कचरे की वजह से एक लेन पूरी तरह बाधित हो चुकी है, जिससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कचरे से उठती तेज दुर्गंध के कारण आस-पास रहना या गुजरना तक मुश्किल हो गया है। राहगीरों को मुंह पर मास्क या रुमाल बांधकर निकलना पड़ रहा है। वहीं, खुले में पड़ा यह कूड़ा लावारिस पशुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है, जो सड़क पर मंडराते रहते हैं और ट्रैफिक को बाधित करते हैं।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सफाई होती भी है तो सिर्फ दिखावे के तौर पर। अगले ही दिन फिर वही हाल हो जाता है।

वहीं दुकानदारों का कहना है कि बदबू और गंदगी के चलते ग्राहक भी दुकान के पास रुकने से कतराने लगे हैं, जिससे व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है। यह न सिर्फ आर्थिक नुकसान है, बल्कि पूरे क्षेत्र की छवि को भी खराब कर रहा है।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि सारन चौक से कचरे को अविलंब हटाया जाए और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्र में संक्रमण और बीमारियों का खतरा और अधिक बढ़ सकता है।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago