Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद का यह क्षेत्र जलभराव से बुरी तरह प्रभावित, लोगों की प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

मंधावली गांव की गलियों और मुख्य सड़कों पर जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई दिनों से पानी जमा रहने के कारण स्थानीय निवासियों को रोजमर्रा की आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

गांव से बहादुरपुर की ओर जाने वाली सड़क की हालत सबसे खराब बताई जा रही है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण यह मार्ग पूरी तरह पानी में डूबा हुआ है। स्थिति यह है कि वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है और पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। लोगों का कहना है कि बिना बारिश के भी यह सड़क तालाब जैसी नजर आती है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, गांव के पास स्थित जोहड़ ओवरफ्लो होने से पानी सड़कों पर फैल जाता है, जिससे जगह-जगह गड्ढे और टूट-फूट दिखाई देने लगी है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि जलभराव की इस समस्या का स्थायी समाधान जल्द किया जाए। वहीं, सरपंच बृजेश शर्मा ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और शीघ्र ही जल निकासी एवं सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago