Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद में ऑटो की मनमानी नीलम चौक-अजरौंदा मेट्रो स्टेशन के नीचे ऑटो चालकों का बना रहता है अड्डा, राहगीरों को भारी दिक्कत

नीलम चौक-अजरौंदा मेट्रो स्टेशन के नीचे इन दिनों ऑटो चालकों का जमावड़ा बना रहता है। सड़क के किनारे ऑटो खड़े होने से हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रोजाना सुबह से ही ऑटो चालकों की लंबी लाइनें लग जाती हैं। सड़क का बड़ा हिस्सा ऑटो में घिर जाने से वाहनों के निकलने की जगह नहीं बचती, जिससे ट्रैफिक कई-कई घंटों तक रेंगता रहता है।

यात्रियों ने बताया कि कुछ ऑटो चालक सवारियों को ज़बरदस्ती रोकने की कोशिश करते हैं और कई बार महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायतें भी सामने आई हैं।

एक ऑटो चालक  का कहना है कि इलाके में किसी भी तरह का निर्धारित ऑटो स्टैंड नहीं है। “हमारे पास खड़े होने की कोई तय जगह नहीं है, इसलिए मजबूरी में सड़क किनारे रुकना पड़ता है,” उन्होंने बताया। समीर का कहना है कि अगर प्रशासन पार्किंग या ऑटो स्टैंड की व्यवस्था कर दे तो न सिर्फ चालकों को सुविधा होगी बल्कि जाम की समस्या से भी राहत मिल सकती है।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago