Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद के बीके अस्पताल में उड़ती धूल से मरीज परेशान, लंबे समय से चल रहे काम से नहीं मिल रही राहत

फरीदाबाद में बीके नागरिक अस्पताल के परिसर में उड़ती धूल ने मरीजों और उनके परिजनों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर ओपीडी और पार्किंग तक धूल के गुबार लगातार उठते रहते हैं। इससे उपचार के लिए आने वाले मरीजों के साथ-साथ उनके साथ आए परिजनों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर की सड़कों और मैदान के कई हिस्सों पर मिट्टी उखड़ी हुई है। वाहनों की आवाजाही के दौरान यह मिट्टी उड़कर हवा में घुल जाती है, जिससे सांस और आंखों में जलन की शिकायतें आम हो गई हैं।

अस्पताल में अपने दादा की आंखों का इलाज कराने आए आशुतोष ने बताया कि वह अक्सर यहां आते हैं और हर बार धूल की यही समस्या देखते हैं। उनके अनुसार, परिसर में लंबे समय से मरम्मत का काम चल रहा है, लेकिन सफाई या अस्थायी समाधान के कोई इंतज़ाम नहीं किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में रोज सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आते हैं, मगर धूल के कारण बैठना या इंतजार करना भी मुश्किल हो जाता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति और भी नुकसानदेह साबित हो रही है।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago