फरीदाबाद के इन क्षेत्रों को मिली विकास परियोजनाओं की सौगात, जल और सीवर व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

फरीदाबाद शहर के सेक्टर-7 और सेक्टर-33 में सोमवार को कई अहम विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और मेयर सुमन बाला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहर में जल आपूर्ति और सीवर व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा नागरिक सुविधाओं में सुधार लाना है।

मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद अब केवल एक औद्योगिक नगरी नहीं रहा, बल्कि नागरिक कल्याण और जनसेवा के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने बताया कि “विकसित फरीदाबाद अभियान” के तहत सड़कों, स्वच्छता, पेयजल और हरियाली जैसी मूलभूत सुविधाओं को आधुनिक ढांचे से जोड़ा जा रहा है, ताकि नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर मिल सके।

सेक्टर-7 मार्केट में 50 लाख रुपये की लागत से स्टॉर्म वॉटर डिस्पोज़ल सिस्टम तैयार किया गया है, जबकि बायपास मार्ग पर इसी परियोजना के लिए 20 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। जल आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सीही गांव में दो और सेक्टर-8 की एन.के. गर्ग पॉकेट में एक ट्यूबवेल स्थापित किया गया है, जिन पर कुल 33 लाख रुपये की लागत आई है। इसके अतिरिक्त, सेक्टर-7 में तीन नए ट्यूबवेल भी 33 लाख रुपये की लागत से लगाए गए हैं।

पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सेक्टर-7 मार्केट के पास साढ़े पाँच लाख रुपये की लागत से वर्षा जल संचयन प्रणाली (रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम) लगाई गई है। वहीं, सेक्टर-33 में सड़क और सीवरेज संबंधी परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर जल निकासी, स्वच्छ वातावरण और सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी।



स्थानीय निवासियों ने कहा कि वे लंबे समय से सड़कों की खराब हालत और सीवरेज की समस्या से परेशान थे। अब इन विकास कार्यों से उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago