
फरीदाबाद में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए नगर निगम ने केंद्र सरकार के नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) के तहत मिले करीब 32 करोड़ रुपये के बजट पर काम शुरू कर दिया है। यह राशि लगभग दो माह पहले केंद्र से जारी की गई थी।
निगम अधिकारियों के अनुसार, इस फंड का उपयोग शहर की हवा को स्वच्छ बनाने के लिए एंटी स्मॉग गन, पानी के छिड़काव, सड़क किनारे हरियाली बढ़ाने, पौधारोपण और धूल नियंत्रण जैसे उपायों पर किया जा रहा है।
नगर निगम ने प्रदूषण नियंत्रण अभियान को गति देने के लिए 5 मिनी स्वीपिंग मशीनें, एक बड़ी स्वीपिंग मशीन, और 8 एंटी स्मॉग गन से लैस ट्रक सड़कों पर उतारने की तैयारी पूरी कर ली है। फिलहाल शहर में 2 एंटी स्मॉग गन और 8 मिनी स्वीपिंग मशीनें पहले से मौजूद हैं।
गौरतलब है कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने वर्ष 2019 में नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम की शुरुआत की थी, जिसका लक्ष्य देश के उन शहरों में वायु गुणवत्ता सुधारना है जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार खराब स्तर पर बना हुआ है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…