
फरीदाबाद शहर की रेलवे रोड पर खुले पड़े सीवर के ढक्कन लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। सड़कों पर भरे गंदे पानी और खुले मैनहोल के कारण स्थानीय निवासियों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति ऐसी है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय निवासी विनोद सैनी ने बताया कि यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है। शिकायतें करने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। रोड के कई हिस्सों पर सीवर का पानी जमा है और कई ढक्कन पूरी तरह खुले पड़े हैं, जिनमें गंदा पानी भरा हुआ है।
वहीं प्रमोद कुमार का कहना है कि खुले सीवर ढक्कनों के कारण यहां रहना और आना-जाना दोनों मुश्किल हो गया है। “प्रशासन सब जानता है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही,” उन्होंने नाराज़गी जताई।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि नगर निगम और संबंधित विभाग जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर ढक्कन लगाए, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उल्लेखनीय है कि इसी सड़क पर ओल्ड रेलवे स्टेशन भी स्थित है, जहां रोज़ाना सैकड़ों यात्री आते-जाते हैं। ऐसे में यह लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकती है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…