Categories: FaridabadSpecial

फरीदाबाद में नहीं दिखाई देगी गन्दगी, निगम ने शुरू किया प्रतियोगिता, कई क्षेत्रों ने लिया भाग

फरीदाबाद शहर को स्वच्छ और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए नगर निगम फरीदाबाद ने नई पहल की है। निगम की ओर से ‘क्लीन मार्केट प्रतियोगिता’ और ‘जीरो वेस्ट सोसाइटी प्रतियोगिता’ की शुरुआत की जा रही है। यह पहल स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत चल रहे 11 सप्ताह के स्वच्छता अभियान का हिस्सा होगी।

नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य फरीदाबाद को देश के सबसे स्वच्छ शहरों की श्रेणी में शामिल करना है। उन्होंने कहा कि इंदौर की तरह फरीदाबाद भी नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और एनजीओ के सहयोग से स्वच्छता के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेगा।

क्लीन मार्केट प्रतियोगिता में शहर की सभी पंजीकृत मार्केट एसोसिएशन भाग लेंगी। मूल्यांकन के दौरान बाजारों की स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त वातावरण, दीवारों पर म्यूरल पेंटिंग की सुंदरता और सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति जैसे बिंदुओं पर अंक दिए जाएंगे। पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर रखी गई है, जबकि प्रतियोगिता 1 से 5 नवंबर तक चलेगी। परिणाम 7 नवंबर तक निगम कार्यालय में भेजे जाएंगे।



वहीं, जीरो वेस्ट सोसाइटी प्रतियोगिता में सभी पंजीकृत आरडब्ल्यूए, हाउसिंग सोसाइटियों और कॉलोनियों को शामिल किया गया है। इसमें कचरे का स्रोत पर पृथक्करण, गीले कचरे की कंपोस्टिंग, सूखे कचरे का पुनर्चक्रण, सामुदायिक क्षेत्रों की स्वच्छता और निवासियों की सक्रिय भागीदारी जैसे मानकों पर मूल्यांकन किया जाएगा।

सोसाइटियों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर तय की गई है। प्रतियोगिता की निगरानी संयुक्त आयुक्तों द्वारा की जाएगी, जो यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी प्रतिभागी समय पर पंजीकरण करें। मूल्यांकन प्रक्रिया में फोटो और वीडियो साक्ष्य अनिवार्य होंगे, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। प्रत्येक जोन की रिपोर्ट 6 नवंबर तक आयुक्त कार्यालय में जमा कराई जाएगी।

आयुक्त खड़गटा ने कहा कि यह पहल सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने का प्रयास है — ताकि फरीदाबाद स्वच्छ हरियाणा, स्वस्थ हरियाणा के लक्ष्य को हासिल कर सके।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago