Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद का यह शहर हुआ देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल, नाम जान हो जाएंगे हैरान

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ताज़ा रिपोर्ट ने बल्लभगढ़ को देश के पांच सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में ला खड़ा किया है। बुधवार को जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में बल्लभगढ़ का स्तर 319 दर्ज किया गया, जिससे यह पूरे देश का चौथा सबसे प्रदूषित शहर बन गया। चिंताजनक बात यह है कि यहां की हवा अब दिल्ली से भी ज्यादा खराब दर्ज की गई है।

लगातार बिगड़ती हवा ने न सिर्फ लोगों की परेशानी बढ़ाई है, बल्कि प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, जिले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से लगाई गई पांच मॉनिटरिंग मशीनों में से कई लंबे समय से खराब पड़ी हैं। बुधवार को फरीदाबाद क्षेत्र की चार मशीनों में से एक भी प्रदूषण संबंधी डेटा नहीं दिखा पाई। सेक्टर-11 और सेक्टर-16ए स्थित उपकरण महीनों से बंद हैं, जिससे वायु गुणवत्ता का सही आकलन नहीं हो पा रहा।

धुंध और धुएं की परत से ढके शहर में दृश्यता बेहद कम रही। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सुबह-शाम सांस लेने में कठिनाई महसूस हो रही है। लोग यह भी आरोप लगा रहे हैं कि विभाग पारदर्शिता बरतने में नाकाम रहा है, जिसके चलते प्रदूषण नियंत्रण के प्रयास प्रभावी नहीं हो पा रहे हैं।

जिला अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में करीब 150 मरीज सांस संबंधी दिक्कतों के साथ पहुंचे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार 300 से ऊपर का AQI बेहद खराब श्रेणी में आता है और इससे फेफड़ों पर गंभीर असर पड़ सकता है।

दिवाली के बाद से बल्लभगढ़ का एक्यूआई लगातार 300 के पार बना हुआ है। बावजूद इसके, कई मॉनिटरिंग स्टेशन बंद पड़े हैं। जब इस संबंध में लोगों द्वारा क्षेत्रीय अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। यह पहली बार नहीं है जब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने सवालों पर चुप्पी साधी है इससे पहले भी वे जिम्मेदारी से बचने के लिए दूसरे विभागों का हवाला देते रहे हैं।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago