Categories: FaridabadSpecial

फरीदाबाद में इस एक्सप्रेसवे का कार्य रफ्तार पर, जल्द मिलेगी कार्य समाप्ति की खुशखबरी?

फरीदाबाद में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने वाला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे अब तेजी से आकार ले रहा है। गांव मोहना के पास निर्माण कार्य दिन-रात जारी है। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेसवे के ऊपर बनाए जा रहे फ्लाईओवर पर स्टील गर्डर और पत्थर रखने का कार्य पूरा कर लिया गया है।

इस क्षेत्र में दोनों एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए एक बड़ा इंटरचेंज तैयार किया जा रहा है। इसके तहत केजीपी एक्सप्रेसवे के ऊपर लंबाई में विशेष फ्लाईओवर बनाया जा रहा है, जिसके लिए भारी क्षमता वाले स्टील गर्डर इस्तेमाल किए गए हैं।

निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के लिहाज से ट्रैफिक को एक-एक कैरिजवे पर डायवर्ट किया गया था। अब गर्डर रखने का काम पूरी तरह समाप्त हो गया है और केजीपी एक्सप्रेसवे के दोनों कैरिजवे पर यातायात फिर से सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया है।

गांव मोहना में पांडव मंदिर के पास एप्रोच रोड पर भी तेजी से कार्य हो रहा है। सड़क तक पहुंचने के लिए दोनों ओर दीवारें खड़ी की जा चुकी हैं और अब इनके अंदर मिट्टी भरने का काम चल रहा है। इसके बाद मशीनों की मदद से मिट्टी को दबाया जाएगा और उस पर सड़क का निर्माण किया जाएगा।



यमुना नदी से लेकर मोहना इंटरचेंज तक कई हिस्सों में सड़क निर्माण कार्य एक साथ चल रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर धीरज ने बताया कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का काम तय समय से आगे बढ़ रहा है और अब एप्रोच रोड के निर्माण पर पूरा फोकस किया जा रहा है।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago