Categories: GovernmentSpecial

हरियाणा बना देश का पहला राज्य, जहां पेपरलेस रजिस्ट्री सिस्टम लागू

हरियाणा में 1 नवंबर से संपत्ति की रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी तरह बदलने जा रही है। राज्य के 22 जिलों की 143 तहसीलों और उप-तहसीलों में अब पेपरलेस रजिस्ट्री की व्यवस्था लागू होगी। इसके साथ ही हरियाणा देश का पहला राज्य बन जाएगा जहां संपत्ति का पंजीकरण पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगा।

नई प्रणाली के तहत लोग अब किसी कार्यालय के चक्कर लगाए बिना कहीं से भी ऑनलाइन संपत्ति की रजिस्ट्री करा सकेंगे। भुगतान, सत्यापन और मंजूरी सभी प्रक्रियाएं एकीकृत पोर्टल के माध्यम से होंगी। अब रजिस्ट्री केवल डिजिटल सिग्नेचर के जरिए ही मान्य मानी जाएगी।

वित्तीय आयुक्त (राजस्व) डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि मैन्युअल शुल्क वसूली को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। सभी लेन-देन अब ई-गवर्नेंस पेमेंट गेटवे से होंगे, जिससे वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और दुरुपयोग की संभावनाएं खत्म होंगी।

इस नई व्यवस्था को लागू करने से पहले 500 से अधिक रजिस्ट्री का सफल ट्रायल किया जा चुका है। साथ ही, 25 नवंबर से ऑटो म्यूटेशन सिस्टम भी शुरू किया जाएगा यानी रजिस्ट्री पूरी होते ही संपत्ति के सरकारी रिकॉर्ड में मालिक का नाम स्वचालित रूप से अपडेट हो जाएगा, जिसके लिए किसी को राजस्व कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

लोगों की सुविधा और सिस्टम की जवाबदेही बढ़ाने के लिए सभी तहसीलों में क्यूआर कोड आधारित फीडबैक प्रणाली भी शुरू की जा रही है। इससे नागरिक तुरंत सेवा की रेटिंग दे सकेंगे और किसी भी गड़बड़ी की जानकारी सीधे अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago