
नगर निगम फरीदाबाद ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को निगम की टीमों ने शहर के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाते हुए कुल 11 प्रॉपर्टी सील कीं। इन पर लगभग 60 लाख रुपये से अधिक का टैक्स बकाया था।
कार्रवाई के दौरान कई प्रॉपर्टी मालिकों ने मौके पर ही डिमांड ड्राफ्ट (DD) के जरिए 25 लाख रुपये से अधिक की राशि निगम को जमा कराई। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने नागरिकों से अपील की कि वे समय पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करें और शहर के विकास में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि टैक्स से मिलने वाला राजस्व सड़कें, सफाई, स्ट्रीट लाइट और अन्य जनसुविधाओं के विस्तार में उपयोग होता है।
नगर निगम की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा के नेतृत्व में सभी जोन के क्षेत्रीय और कर अधिकारी प्रॉपर्टी टैक्स वसूली अभियान की निगरानी कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को विभिन्न जोन से कुल 25,38,421 रुपये की टैक्स राशि प्राप्त हुई, जबकि 60,47,030 रुपये के बकाएदारों की 11 प्रॉपर्टी सील की गईं।
एनआईटी जोन से सुमन रतरा, ओल्ड जोन से सृष्टि बब्बर और अशोक कुमार अपनी टीमों के साथ कार्रवाई में शामिल रहे। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि शहर में टैक्स अनुशासन कायम रहे और विकास कार्यों के लिए आवश्यक राजस्व सुनिश्चित किया जा सके।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…