Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद में इस गांव का मुख्य रास्ता छह वर्षों से जर्जर, प्रशासन की आँखें बंद

फरीदाबाद के पृथला विधानसभा क्षेत्र के अटेरना गांव का मुख्य मार्ग करीब छह वर्षों से टूटा हुआ है, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बरसात के दिनों में यह सड़क कीचड़ और गड्ढों में बदल जाती है, जिससे आम लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है।



ग्रामीणों ने बताया कि रातभर मिट्टी से भरे डंपर और ट्रैक्टर के लगातार गुजरने से सड़क की हालत और खराब होती जा रही है। धूल और मिट्टी के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ तक होने लगी है।

स्थानीय निवासी रतन सिंह ने बताया कि यह मार्ग गांव के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है, जिससे स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग रोजाना गुजरते हैं। गहरे गड्ढे और भारी वाहनों के लगातार आवागमन के कारण किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

प्रीतम सिंह ने बताया कि गांव के आसपास ईंट भट्टों के कारण सड़क और अधिक जर्जर हो गई है। ग्रामीणों ने फरीदाबाद उपायुक्त को भी शिकायत सौंपी थी, लेकिन अभी तक कोई जांच या सुधार कार्य शुरू नहीं हुआ है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द इस रास्ते की मरम्मत नहीं कराई, तो वे सामूहिक विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago