Categories: GovernmentSpecial

हरियाणा से बिहार जाने वालों के लिए निःशुल्क बस सेवा, इस जिले में लोगों को मिली सुविधा

बिहार विधानसभा चुनाव के चलते हरियाणा के करनाल से प्रवासी मतदाताओं का बिहार लौटने का सिलसिला तेज़ हो गया है। सोमवार को करनाल की नई अनाज मंडी से तीन बसों के ज़रिए करीब 150 से 200 लोग अपने-अपने जिलों की ओर रवाना हुए, ताकि वे आगामी चरणों में मतदान कर सकें।

सूत्रों के मुताबिक, प्रवासी श्रमिकों को मतदान में भाग लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई गई है। इससे पहले रविवार को करनाल से दो विशेष ट्रेनें भी बिहार के लिए चलाई गई थीं, जिनमें हज़ारों प्रवासी अपने घरों की ओर निकले।

जानकारी है कि बिहार में अब दो चरणों में मतदान बाकी है, और अगले कुछ दिनों में हरियाणा समेत आस-पास के राज्यों से भी बड़ी संख्या में प्रवासी मतदाताओं के लौटने की उम्मीद है।

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक इंतज़ाम किए गए हैं। वहीं, इस पहल को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज़ हो गया है।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago