फरीदाबाद के इस क्षेत्र में हुआ सड़क का निर्माण कार्य शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

तिगांव क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बुखारपुर से जुन्हेड़ा गांव को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। लगभग 1 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण मार्केटिंग बोर्ड कमेटी की ओर से कराया जा रहा है।

लंबे समय से यह सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी। गड्ढों और धूल मिट्टी से भरे इस मार्ग पर आवागमन करना ग्रामीणों और वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी बन गया था। सड़क निर्माण शुरू होने से अब लोगों ने राहत की सांस ली है।

मार्केटिंग कमेटी के एसडीओ देवेंद्र ने बताया कि बुखारपुर-जुन्हेड़ा मार्ग ग्रामीणों के मुख्य आवागमन मार्गों में से एक है। ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सड़क का निर्माण एक साइड से शुरू किया गया है, ताकि आवागमन पूरी तरह बाधित न हो।

उन्होंने बताया कि परियोजना को पूरा करने के लिए 6 महीने की समय सीमा तय की गई है, हालांकि विभाग का प्रयास रहेगा कि कार्य 4 महीने के भीतर पूरा कर इसे जनता को समर्पित किया जा सके।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क की खराब स्थिति के कारण उन्हें रोज़ाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में उत्साह है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने के बाद न केवल सफर सुगम होगा बल्कि आस-पास के गांवों के बीच व्यापारिक और सामाजिक संपर्क भी बेहतर होंगे।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago