Categories: FaridabadPublic Issue

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की परेशानी बरकरार, निर्माण कार्य के बीच रास्ता हुआ संकरा

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं। यहां से दिल्ली, आगरा, प्रयागराज, हरिद्वार, वृंदावन समेत कई शहरों के लिए ट्रेनें चलती हैं। लेकिन स्टेशन परिसर में जारी निर्माण कार्य के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्टेशन के पास नए भवन का निर्माण पिछले काफी समय से चल रहा है। इसी वजह से स्टेशन पर आने और बाहर निकलने के लिए केवल एक संकरा रास्ता छोड़ा गया है। यह अस्थायी मार्ग इतना तंग है कि भीड़ बढ़ने पर यात्रियों को धक्का-मुक्की झेलनी पड़ती है।

निर्माण क्षेत्र के बीच ही यात्रियों के लिए एक छोटा सा वेटिंग एरिया बनाया गया है, लेकिन यह नाम मात्र का है। यहां केवल दो-तीन बेंचें रखी गई हैं, जिन पर बैठने की भी पर्याप्त जगह नहीं होती। इसके अलावा स्टेशन पर पीने के पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है।

यात्री राजेश ने बताया यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है। जब तक नया स्टेशन पूरी तरह तैयार नहीं हो जाता, तब तक प्रशासन को यात्रियों की सुविधा के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता बनाना चाहिए। भीड़ के वक्त यहां निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है।

यात्रियों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा और सुविधा दोनों का ध्यान रखना आवश्यक है। भीड़भाड़ के समय इस संकरे रास्ते से गुजरना न केवल मुश्किल है, बल्कि हादसे की संभावना भी बनी रहती है।



लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि जब तक नया स्टेशन तैयार नहीं होता, तब तक यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक रास्ता और अस्थायी वेटिंग हॉल बनाया जाए ताकि यात्रा अनुभव सुरक्षित और सहज हो सके।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago