Categories: Press Release

सेक्टर 23 में पहली बार Women’s Power द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का सफल आयोजन।

जैसा कि आप सब जानते हैं की कोरोना की वैश्विक महामारी के चलते फरीदाबाद शहर के सभी ब्लड बैंक खाली पड़े हैं जिसके कारण मरीजों को रक्त लेने में दिक्कत हो रही है
इसी कड़ी को समझते हुए आज सेक्टर 23 के सरकारी स्कूल में पहली बार Women’s Power द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया


जिसमें मुख्य रुप से महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इस कैंप के सफल आयोजन में प्रेसिडेंट चांदनी आजाद अली, वाइस प्रेसिडेंट सुनीता रानी, सचिव रूपा बरनवाल, उपसचिव शकुन तोमर व रेणु शर्मा, ऊर्जा बरनवाल,

सेक्टर 23 में पहली बार Women's Power द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का सफल आयोजन।

संजना झा, रिद्धिमा, अफ़साना, advocate संगीता रावत, अन्य महिलाओं का विशेष योगदान रहा Women’s Power की टीम ने सभी को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि पूरे भारत में आप कहीं भी हो सभी को रक्तदान करना चाहिए।


यह कैंप डॉ हेमंत अत्री की टीम, रोटरी ब्लड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट सेक्टर 9 की टीम और Women’s Power की टीम ने मिलकर लगाया।इस कैंप में 25 यूनिट एकत्रित किए गए।


कैंप में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा जी के बड़े भाई श्री टिप्पर चंद शर्मा जी ने रक्त दाताओं की हौसला अफजाई की। उन्होंने Women’s Power की सभी महिलाओं को उनके अच्छे काम के लिए बधाई दी।


जैसा की आप सबको पता है डॉक्टर हेमंत अत्री व उनकी टीम द्वारा शहर में निरंतर विभिन्न जगहों पर डोनेशन कैंप लगाए जाते हैं। इस अवसर पर डॉ हेमंत अत्री ने बताया कि रक्त एक ऐसी चीज है जो मनुष्य से मनुष्य में ट्रांसफर होती है

और इसलिए रक्तदान महादान कहलाता है। मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है
विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस कैंप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिसमें मुख्य रुप से सेवाभाव चैरिटेबल ट्रस्ट से गजना कालीरमन , मिशन जागृति से निर्दोष सैनी और विपिन शर्मा जी, समाज सेवी अमरजीत रंधावा जी ने भी हमारा हौसला बढ़ाया। इसके अलावा सेक्टर 23 के रहवासियों में परवीन दत्त, और साहिल अली, वरुण मेहता,ऋषभ खान, अनिल दहिया, यश शर्मा, संजय स्वामी, दीपांशु, और अनुराग गर्ग ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।


इस अवसर पर Women’s Power की टीम ने 2 पौधे भी लगाए जिसमें साँसे मुहिम से जसवंत सिंह और आशीष मंगला भी विशेष उपस्थित रहें। गौंछी गाँव से भी युवा अभिषेक देशलन और कई युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और रक्तदान किया।


WOMEN’S POWER से सुनीता रानी ने सबसे पहले रक्त दान देकर कैंप की शुरुआत की।उनके साथ टीम की संजना झा और रिद्धिमा ने भी रक्तदान किया।


इस कैंप के अंदर आई सभी महिलाओं में जोश देखते ही बनता था और चांदनी आजाद अली, सुनीता रानी, रूपा बरनवाल और शकुन तोमर ने टीम की सभी महिलाओं के साथ कैंप को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। और आश्वासन दिया कि उनकी टीम 3 महीने में एक बार रक्तदान शिविर जरूर का आयोजन करेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago