राशिफल 27 जुलाई 2020 : जानें कैसा होगा आपका दिन, इन राशियों को रहना होगा सावधान

राशिफल 27 जुलाई 2020 : भारतीय पंचाग में यह बता दिया जाता है कि, कौनसी राशिफल का दिन अच्छा गुजरेगा, किसे चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और किस राशि में क्या योग बन रहे हैं? ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव को आसानी से समझा जा सकता है।

आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय चित्रा नक्षत्र में रहेगा, जो दोपहर 1.45 तक रहेगा |

राशिफल 27 जुलाई 2020 : जानें कैसा होगा आपका दिन, इन राशियों को रहना होगा सावधान

मेष राशि – आर्थिक रूप से यह बहुत अच्छी अवधि है | आपके लिए कुछ साझेदारी के नए प्रस्ताव भी मिल सकते हैं | जो आपके लिए लाभदायक रह सकता व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे |

वृषभ राशि – आज आय के नए स्रोत सामने आयेंगे | जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा | अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें | यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है |

राशिफल 27 जुलाई 2020

मिथुन राशि – साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है | स्टूडेंट के लिए दिन अच्छा नहीं है | परिवार के किसी बुजुर्ग की तबियत खराब हो सकती है |  किसी सामाजिक सेवा कार्यक्रम का हिस्सा बनें |

कर्क राशि – आज आपको दूसरों के साथ आपका व्यवहार भाग्यशाली बना सकता है | मन में दुविधा बनी रहेगी जो आपको परेशान कर सकती हैं |  किसी और की बातों को इतना महत्त्व न दें कि आप अपने मन की शांति भंग कर लें |

सिंह राशि – आज आप अपना ध्यान किसी नए काम की ओर लगायेंगे | साझेदारी से जुड़े मामले में सावधानी रखें | किसी की बातों में न आएं | परिवार के साथ भी थोड़ा समय बिताने के लिए अवश्य निकालें |

कन्या राशि – आज आप जोखिम भरे सौदे करने से बचें | आज अपनी ऊर्जा व्यर्थ चिंताओं में लगाने की बजाय उसे सकारात्मक कार्यों में लगाएं | पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है | संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी |

तुला राशि – यह आपके लिए सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है | स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है | सालों से चला आ रहा विवाद आज समाप्त हो सकता है |

वृश्चिक राशि – आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी | यात्रा पर जाने का योग बन रहा है | परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा | नकारात्मक सोच से बचें और नकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्तियों से भी दूर रहें |

धनु राशि – नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है | परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है | आपके लिए दिन नए सिरे से अपनी प्राथमिकताएं तय करने का है |

मकर राशि – परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा | आज आपके सहकर्मी समूह के मध्यआपकी लोकप्रियता में वृद्धि संभव है | आज आप खुद को थोड़ा बदलने का प्रयास करेंगे |

कुंभ राशि – आज आपको अपनी योग्यता पर विश्वास रखना होगा | मन की बात कहने का अवसर मिलेगा | कार्यक्षेत्र में लोगों से पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा | आज इनकम के नए रास्ते खुलेंगे |

मीन राशि – निवेश करते समय सावधानी रखें | किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है | आपकी सलाह बहुतों के काम आएगी इसलिए अपनी बात कहने से झिझक न करें |

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

1 day ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago