Categories: FaridabadPublic Issue

बड़खल चौक पर ट्रैफिक लाइट बंद, जाम से बढ़ी लोगों की परेशानी

फरीदाबाद शहर के व्यस्ततम चौराहों में शुमार बड़खल चौक की ट्रैफिक लाइट लंबे समय से बंद पड़ी है। इसके चलते यहां रोजाना ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैफिक सिग्नल काम न करने के कारण वाहन चालक मनमानी तरीके से सड़क पार कर रहे हैं। नियमों की अनदेखी के चलते चौक पर दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। हैरानी की बात यह है कि इतने व्यस्त चौराहे पर कोई ट्रैफिक कर्मी तैनात नहीं होता, जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है।

लोगों का कहना है कि बड़खल चौक शहर के प्रमुख मार्गों को जोड़ता है, ऐसे में यहां का सिग्नल बंद रहना आमजन के लिए परेशानी का कारण बन गया है। हर दिन दफ्तरों और बाजारों की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।

ऑटो चालकों और स्थानीय निवासियों ने कहा कि फरीदाबाद को भले ही “स्मार्ट सिटी” के रूप में विकसित करने की बात कही जा रही हो, लेकिन शहर की यातायात व्यवस्था अब भी अव्यवस्थित है। उनका कहना है कि नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस को जल्द से जल्द सिग्नल ठीक कराना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago