Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद के इस क्षेत्र में सर्विस रोड बदहाल, गड्ढों से भरी सड़क से गुजरना मुश्किल

फरीदाबाद ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-76 स्थित नेक्स्ट डोर शॉपिंग मॉल के सामने की सर्विस रोड बीते दो साल से जर्जर हालत में पड़ी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं और बरसात या हल्की बारिश में इनमें पानी भर जाने से लोगों का आवागमन बेहद मुश्किल हो जाता है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर वे कई बार शासन और प्रशासन को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जानकारी के मुताबिक, यह सड़क बीपीटीपी डेवलपर द्वारा बनाई जानी है, लेकिन कंपनी की ओर से मरम्मत कार्य अब तक शुरू नहीं किया गया है। खराब सड़क की वजह से रोज़ाना यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को झटके और ट्रैफिक की परेशानी झेलनी पड़ती है।

यह सर्विस रोड पार्क फ्लोर सोसाइटी, एडेल डिवाइन कोर्ट, वी ब्लॉक मैन एडेल फ्लोर सोसाइटी और कालका पब्लिक स्कूल रोड से होकर गुजरती है। इन इलाकों में हजारों परिवार रहते हैं और रोजाना सैकड़ों वाहन इसी रास्ते से गुजरते हैं। लोगों का कहना है कि टूटी सड़क अब दुर्घटना का कारण बनती जा रही है।

निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की मरम्मत जल्द कराई जाए और इलाके में जलभराव की समस्या का भी स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago