Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद के इस क्षेत्र में आरोग्य मंदिर आना लोगों के लिए चुनौती, संकरी गली और पार्किंग की परेशानी से मरीज परेशान

फरीदाबाद सरकार ने प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के नजदीक पहुंचाने के उद्देश्य से आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थापना की थी, ताकि हर नागरिक को अपने ही क्षेत्र में बुनियादी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। लेकिन नांगला एंक्लेव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर इस लक्ष्य से उलटी तस्वीर पेश कर रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह स्वास्थ्य केंद्र एक संकरी गली के भीतर स्थित है, जहां तक पहुंचना मरीजों और बुजुर्गों के लिए किसी मुश्किल यात्रा से कम नहीं। मरीजों को न केवल यहां तक पहुंचने में परेशानी होती है, बल्कि केंद्र के आसपास पार्किंग की भी कोई उचित व्यवस्था नहीं है।

मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि गली इतनी तंग है कि किसी आपात स्थिति में एंबुलेंस तक पहुंच पाना कठिन हो सकता है। इससे केंद्र की उपयोगिता पर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय निवासियों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर को ऐसी जगह स्थानांतरित किया जाए जहां मरीजों को आसानी से पहुंचने की सुविधा मिले और पार्किंग सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध हों।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago