Categories: FaridabadPublic Issue

रेलवे रोड पर खुला सीवर बना हादसे का खतरा, लोगों ने लकड़ी डालकर किया अस्थायी इंतजाम

फरीदाबाद शहर की रेलवे रोड पर खुले पड़े सीवर का ढक्कन राहगीरों और दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सीवर का ढक्कन कई दिनों से टूटा हुआ है, लेकिन नगर निगम की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

खुले सीवर की वजह से राहगीरों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने खुद अपनी सुरक्षा के लिए सीवर के मुहाने में लकड़ी का डंडा डालकर अस्थायी चेतावनी का इंतजाम किया है, ताकि आने-जाने वाले वाहन चालक और पैदल यात्री सावधान रह सकें।

स्थानीय निवासी अंकित ने बताया कि रात के समय यह खुला सीवर किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। वहीं दुकानदार नरेश का कहना है कि प्रशासन को इस समस्या की जानकारी कई बार दी जा चुकी है, लेकिन फिर भी कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।



नरेश ने कहा, यह समस्या नई नहीं है, बल्कि लंबे समय से बनी हुई है। इस सड़क से रोज़ाना हजारों लोग गुजरते हैं, ऐसे में किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है।

लोगों का कहना है कि नगर निगम को न केवल इस सीवर का ढक्कन तुरंत लगवाना चाहिए, बल्कि क्षेत्र में नियमित निरीक्षण अभियान भी चलाना चाहिए, ताकि ऐसी लापरवाहियों से बचा जा सके।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago