Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद में पेड़ों ने रोका स्कूल भवन निर्माण कार्य, वन विभाग की अनुमति से अटका काम

फरीदाबाद की बल्लभगढ़ सेक्टर-7 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नए भवन का निर्माण पेड़ कटान की प्रक्रिया अटकने से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। स्कूल परिसर में मौजूद पेड़ों को वन विभाग द्वारा चिन्हित तो कर दिया गया है, लेकिन कटाई शुरू न होने के कारण निर्माण कार्य लंबित पड़ा है। इससे छात्रों को नए भवन का इंतज़ार और लंबा हो गया है।

सूत्रों के मुताबिक, परिसर में कुल 10 पेड़ों को हटाया जाना है, जिसकी जानकारी विभाग को पहले ही भेजी जा चुकी है। नए भवन का निर्माण पुराने स्कूल की बिल्डिंग के ठीक सामने होना है और इसके लिए भूमि का मापन भी पूरा हो चुका है। लेकिन चिन्हित पेड़ों के खड़े रहने के कारण पहला कदम भी नहीं उठ पाया है।

जिला वन अधिकारी सुरिंदर डांगी का कहना है कि विभाग के पास ऐसा कोई लंबित अनुमोदन मामला फिलहाल दर्ज नहीं है। उन्होंने बताया कि अगर स्कूल से संबंधित कोई फाइल लंबित है, तो उसे प्राथमिकता से निपटाया जाएगा और विभाग के कारण निर्माण कार्य में देर नहीं होने दी जाएगी।

जगह की कमी के कारण स्कूल फिलहाल दो शिफ्टों में चलाया जा रहा है सुबह की शिफ्ट में कक्षा 6 से 8 के छात्र, जबकि शाम की शिफ्ट में 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी पढ़ते हैं। कक्षाओं की कमी इतनी अधिक है कि कुछ बच्चों को छात्रावास में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। प्रस्तावित तीन मंजिला नए भवन में करीब 20 कक्षाओं का निर्माण होना है, जिससे स्कूल की लंबे समय से चली आ रही जगह की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago