Categories: GovernmentSpecial

हरियाणा के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, यहां बनेगा 400 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा है कि गुरुग्राम में 400 बेड वाले अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार शीघ्र ही अस्पताल निर्माण के लिए टेंडर जारी करेगी। परियोजना के दौरान ही 200 अतिरिक्त बेड के विस्तार की व्यवस्था भी शामिल की जाएगी, ताकि भविष्य में बढ़ती जरूरतों को आसानी से पूरा किया जा सके।

स्वास्थ्य मंत्री सोमवार को सेक्टर-10 कादीपुर रोड स्थित रोटरी ब्लड बैंक सेंटर में सोलर पावर प्लांट के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने केंद्र का निरीक्षण किया, उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में उन्होंने रोटरी क्लब को 11 लाख रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की।



उन्होंने कहा कि सरकार गुरुग्राम में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए जिले में 30 अर्बन आरोग्य केंद्र स्थापित करने जा रही है। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है और इसी कड़ी में हाल ही में 1,100 डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। आने वाले समय में और चिकित्सकों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिंगानुपात में पिछले वर्षों की तुलना में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिसके लिए उन्होंने जनता का धन्यवाद किया।

कुमारी आरती सिंह राव ने रोटरी क्लब जैसी सामाजिक संस्थाओं को स्वास्थ्य सेवाओं को जनसुलभ बनाने में अहम योगदान देने वाला बताया। उन्होंने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को निःशुल्क सेवाएं तथा ब्लड बैंक की किफायती सुविधाओं को सराहते हुए आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर संभव सहायता जारी रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने सोहना नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन और फरुखनगर नागरिक अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन का उद्घाटन भी किया। ये मशीनें ओम स्वीट्स के संचालक ओमप्रकाश कथूरिया द्वारा प्रदान की गई थीं, जिसमें पंजाबी बिरादरी महासंघ का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में उपस्थित गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि राज्य को एक ऐसी स्वास्थ्य मंत्री मिली हैं, जो संवेदनशीलता के साथ लोगों की समस्याओं को सुनती हैं और तुरंत समाधान सुनिश्चित करती हैं।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों से लाखों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। उन्होंने यह भी साझा किया कि वे अब तक 42 बार रक्तदान कर चुके हैं और आगे भी समाज की सेवा के लिए इसी भावना के साथ कार्य करते रहेंगे।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago