
फरीदाबाद में बुधवार सुबह सिटी बस सेवा करीब साढ़े चार घंटे ठप रही। परिचालकों के ड्यूटी पर न पहुंचने के कारण बसें सुबह निर्धारित समय पर डिपो से नहीं निकल सकीं, जिससे आम यात्रियों से लेकर कॉलेज जाने वाले छात्रों तक सभी को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस संचालन करीब साढ़े 10 बजे जाकर सामान्य हो पाया, जब कुछ परिचालक डिपो पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, सिटी बस सेवा में तैनात परिचालकों की मांग है कि उन्हें गुरुग्राम से बल्लभगढ़ आने-जाने के लिए फिर से कन्वेंस सुविधा दी जाए। पहले एफएमडीए की ओर से चालक और परिचालकों के लिए शटल बस चलाई जाती थी, लेकिन विभाग ने यह व्यवस्था बंद कर दी है। इसी निर्णय के विरोध में बुधवार सुबह कोई भी परिचालक बल्लभगढ़ डिपो नहीं पहुंचा और उन्होंने गुरुग्राम में अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल कर दी।
फरीदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण शहर और स्मार्ट सिटी के गांवों को जोड़ने के लिए 10 रूटों पर 50 बसें चलाता है। रोजाना ढाई से तीन हजार लोग इन बसों में सफर करते हैं, जिनमें बड़ी संख्या कॉलेज छात्रों की भी है। सुबह बसें न चलने से इन सभी यात्रियों को वैकल्पिक साधन तलाशने पड़े।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…