Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद में अनियमित पार्किंग बनी परेशानी, दिनों तक खड़े रहते हैं वाहन, प्रशासन मौन?

फरीदाबाद के सेक्टरों, रिहायशी सोसाइटियों, बाजारों और मॉल्स के आसपास अनियमित रूप से खड़े वाहनों की समस्या लगातार बढ़ रही है। कई जगहों पर वाहन कई दिनों तक बिना किसी निगरानी के पार्क रहते हैं और स्थानीय लोगों को यह तक मालूम नहीं होता कि वाहन किसका है और वह कब से वहां खड़ा है।

स्थिति ये है कि कई जगह वाहन हफ्तों तक उसी स्थान पर रहते हैं, जिससे न केवल पार्किंग व्यवस्था बिगड़ रही है बल्कि सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से इस मुद्दे पर अब तक कोई स्पष्ट नीति लागू नहीं की गई है।

सेक्टर-10 के निवासी कुलदीप बताते हैं कि कई स्थानों पर दोपहिया और चारपहिया वाहन इस तरह गलत तरीके से खड़े रहते हैं कि राहगीरों और अन्य वाहन मालिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि सेक्टर-3, 7, 8 और 9 में भी कई लोग वाहन खड़ा कर चले जाते हैं और कई दिनों तक वापस नहीं आते, जिससे संदिग्ध स्थिति बन जाती है।

यही हाल सेक्टर-12, एनआईटी क्षेत्र के मॉल्स और एनआईटी-1, 5 एवं ओल्ड फरीदाबाद मार्केट्स के बाहर भी देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि पार्किंग प्रबंधन कागजों तक सीमित है क्योंकि ठेकेदार और स्टाफ सिर्फ पर्ची देने तक ही सीमित रहते हैं और खड़े वाहनों की पहचान या सत्यापन की प्रक्रिया पर ध्यान नहीं दिया जाता।



स्थानीय निवासियों का मानना है कि यदि जल्द इस समस्या पर सख्त व्यवस्था नहीं बनाई गई, तो यह सुरक्षा जोखिम और ट्रैफिक अव्यवस्था दोनों का बड़ा कारण बन सकती है।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago