
फरीदाबाद में आने वाले महीनों में लोगों को सड़कों पर सफर करना और आसान होने वाला है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने शहर में सड़क चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण की बड़ी योजना पर काम शुरू कर दिया है। इस परियोजना पर लगभग सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, मंजूर की गई छह परियोजनाओं में मेवला महाराजपुर, जासर, झाड़सैंतली, सेक्टर-56, बाईपास रोड और 999 रेस्टोरेंट इंटरसेक्शन जैसे व्यस्त क्षेत्रों की सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। सिर्फ चौड़ीकरण ही नहीं, बल्कि जहां जरूरत होगी वहां सड़कों का नया निर्माण भी किया जाएगा।
शहर के कई इलाकों में लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई है। खासतौर पर 999 रेस्टोरेंट चौराहा, एनएच-2 से सेक्टर-56 वाला मार्ग और झाड़सैंतली रोड पर पीक आवर में वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। अधिकारियों का कहना है कि सड़कें चौड़ी होने के बाद इन मार्गों पर ट्रैफिक दबाव कम होगा और वाहन पहले की तुलना में जल्दी निकल सकेंगे। जैसे-जैसे ये काम पूरा होंगे, शहर में कनेक्टिविटी और ट्रैफिक मूवमेंट में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…