Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद में सड़क धंसने से लोगों में रोष, दुर्घटना का बना खतरा, जांच और कार्रवाई की मांग

फरीदाबाद के सेक्टर-59 में शुक्रवार को अचानक मुख्य सड़क धंसने से स्थानीय लोगों में नाराज़गी बढ़ गई। घटना के समय एक ट्रक उसी रास्ते से गुजर रहा था, जिससे स्थिति और खतरनाक हो गई।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सड़क निर्माण में बड़े स्तर पर लापरवाही और भ्रष्टाचार हुआ है। यह सड़क करीब डेढ़ साल पहले ही बनी थी, लेकिन इतनी जल्दी इसकी स्थिति खराब होना सवाल खड़े करता है।

सड़क धंसने के बाद लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जल्द निरीक्षण कराया जाए और दोषी अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता पर बार-बार समझौता किया जा रहा है, जिसका खामियाज़ा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है और बार-बार मरम्मत पर खर्च भी जनता की जेब से जाता है।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago