Categories: GovernmentSpecial

हरियाणा में ये जिला स्वच्छता और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सख़्त, नगर निगम ने कई लोगों पर लगाया जुर्माना और वाहन जब्त

गुरुग्राम में स्वच्छता और प्रदूषण को लेकर नगर निगम की कार्रवाई तेज़ हो गई है। ग्रेप लागू होने के बाद शहर में गंदगी फैलाने, कचरा जलाने और पॉलिथीन का उपयोग करने वालों पर निगम बिना देर किए जुर्माना ठोक रहा है। नगर निगम के दल अलग-अलग इलाकों में लगातार गश्त कर रहे हैं।

शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में स्वच्छता और निगरानी अभियान की ताज़ा रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट के अनुसार, सहायक सफाई निरीक्षकों और सेनिटेशन सिक्योरिटी फोर्स की टीमें 24 घंटे सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर नजर रख रही हैं।

अब तक कचरा फैलाने, डस्टबिन का उपयोग न करने, पॉलिथीन का इस्तेमाल करने और कचरा जलाने जैसे मामलों में 110 लोगों पर कुल ₹62,000 का जुर्माना लगाया गया है। वहीं एसएसएफ टीमों ने ग्रीन बेल्ट व खाली पड़े प्लॉटों में अवैध रूप से मलबा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक वाहन जब्त किया है और तीन लोगों पर ₹85,000 का जुर्माना लगाया गया।



निगम की ओर से बताया गया कि शहर में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चल रहा है। सड़कों, बाजारों, आवासीय इलाकों और गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स से नियमित कचरा उठाया जा रहा है। धूल कम करने के लिए मेकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग मशीनें काम पर लगी हैं और मुख्य सड़कों पर छिड़काव लगातार किया जा रहा है।

घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। इस समय 365 वाहन रोजाना वार्डों में जाकर कचरा इकट्ठा कर रहे हैं। वहीं खाली भूखंडों और सार्वजनिक क्षेत्रों में पड़े निर्माण मलबे और अन्य कचरे को हटाने के लिए जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं।



नगर आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाना निगम की पहली प्राथमिकता है और नियमों को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि हर व्यक्ति स्वच्छता को लेकर जिम्मेदारी निभाए और कचरे का सही निपटान करे।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago