Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद में ऑटो चालकों की मनमानी जारी, जाम से हो रही लोगों को परेशानी

फरीदाबाद में मुख्य चौक और मेट्रो स्टेशनों के आसपास ऑटो चालकों की मनमानी लगातार बढ़ रही है। ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई के बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा। कई जगहों पर ऑटो चालक सवारी लेने के लिए सड़क के बीच में वाहन रोक देते हैं और मनचाहा किराया मांगते हैं।

शहर के व्यस्त स्थानों बाटा मेट्रो स्टेशन, नीलम चौक, बीके चौक, अजरौंदा मेट्रो स्टेशन, हार्डवेयर चौक, सोहना रोड और बल्लभगढ़ मोड़ पर ऑटो का अनियंत्रित खड़ा होना अब आम बात बन चुका है। कई बार एक ही जगह दर्जनों ऑटो खड़े हो जाते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है और आवागमन प्रभावित होता है।

ट्रैफिक पुलिस अब तक कई बार चालान काट चुकी है, लेकिन ऑटो चालकों के व्यवहार में बदलाव दिखाई नहीं दे रहा। कार्रवाई के बाद भी वे बिना किसी नियम के सड़क किनारे या बीच में वाहन रोककर सवारियां भर लेते हैं।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस अव्यवस्था से रोजाना दफ्तर जाने वालों और स्कूल-कॉलेज के छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इन जगहों पर सख्त नियम लागू किए जाएं और निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago