Categories: FaridabadSpecial

फरीदाबाद में छात्राओं की ये परेशानी खत्म, राजकीय कन्या महाविद्यालय को मिली सौगात

फरीदाबाद में राजकीय कन्या महाविद्यालय नचौली की छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से खराब हालात में पड़ी कॉलेज पहुंच मार्ग का निर्माण आखिरकार शुरू कर दिया गया है। अब तक टूटी और उबड़-खाबड़ सड़क के कारण छात्राओं के साथ गांव के लोगों को भी काफी परेशानी सहनी पड़ रही थी।

सड़क की स्थिति इतनी खराब थी कि कई बार छात्राओं को कॉलेज आने-जाने के लिए पैदल ही सफर करना पड़ता था। परिवहन सुविधाओं की कमी ने समस्या को और बढ़ा दिया था।

कॉलेज के लिए सिर्फ एक बस सुबह छोड़ी जाती थी और उसी बस से छात्राओं को वापस लौटना पड़ता था। ऑटो या अन्य लोकल ट्रांसपोर्ट उपलब्ध न होने से छात्राएं बारिश के मौसम में फिसलन और गड्ढों की वजह से चोटिल भी हो जाती थीं।

ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन के सामने सड़क सुधार की मांग रखी थी। अब निर्माण कार्य शुरू होने के बाद छात्राओं और स्थानीय लोगों में खुशी है। उनका कहना है कि सड़क के बन जाने से यात्रा न केवल आसान बल्कि सुरक्षित भी हो जाएगी।



छात्राओं ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही उन्हें हर दिन होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलेगा और कॉलेज पहुंचना पहले की तुलना में ज्यादा सुगम होगा।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago