
फरीदाबाद में लगातार बढ़ते प्रदूषण स्तर के बीच वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेप के नियमों में बदलाव करते हुए बड़ा निर्णय लिया है। अब वायु गुणवत्ता में गिरावट के शुरुआती चरण में ही प्रतिबंध और नियंत्रण उपाय लागू किए जाएंगे। आदेश जारी होने के बाद फरीदाबाद प्रशासन भी सक्रिय हो गया है और सभी विभागों को तैयारी के दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।
ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर यातायात प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि बदरपुर बॉर्डर, सराय और प्रहलादपुर बॉर्डर पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा प्रमुख चौराहों पर भी अतिरिक्त स्टाफ लगाया जाएगा ताकि बढ़ती भीड़ के बीच यातायात सुचारू रहे और वाहनों की लंबी कतारों से होने वाले प्रदूषण को रोका जा सके।
सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए संबंधित विभाग सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है, ताकि निजी वाहनों पर निर्भरता कम हो और प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिल सके।
इस बीच फरीदाबाद की वायु गुणवत्ता चिंताजनक होती जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रविवार को बल्लभगढ़ में एयर क्वालिटी इंडेक्स 205 और फरीदाबाद क्षेत्र में 237 दर्ज किया गया। यह आंकड़े शनिवार की तुलना में अधिक हैं और दोनों ही श्रेणियां खराब मानी जाती हैं।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…