
फरीदाबाद में सेक्टर-77 के निवासियों को आखिरकार प्रशासन की ओर से बड़ी सौगात मिली है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने क्षेत्र के नए विकसित पॉकट में आधारभूत ढांचे को दुरुस्त करने के लिए व्यापक विकास कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है।
योजना के तहत सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा, पानी और सीवरेज की सप्लाई लाइनें बेहतर की जाएंगी और बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था भी आधुनिक मानकों के अनुसार बनाई जाएगी।
परियोजना पूरी होने पर इलाके में ट्रैफिक की दिक्कतें कम होंगी, जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और सफाई व्यवस्था में भी सुधार आने की उम्मीद है। फिलहाल सेक्टर-77 के कई हिस्सों में टूटी सड़कों की वजह से बच्चों से लेकर दफ्तर जाने वालों और स्थानीय कारोबारियों तक सभी को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
नई योजना के तहत मुख्य और आंतरिक सड़कों को चौड़ा और मजबूत किया जाएगा, जिससे न केवल आवाजाही सुगम होगी बल्कि हादसों की संभावना भी कम होगी।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…