Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद के बीके अस्पताल में पार्किंग अव्यवस्था बढ़ी, इमरजेंसी तक मरीजों की पहुंच में आ रही बाधा

बीके नागरिक अस्पताल में पार्किंग अव्यवस्था लगातार मरीजों और उनके परिजनों के लिए मुसीबत बनी हुई है। सीमित पार्किंग और वाहनों की मनचाही पार्किंग के कारण अस्पताल आने-जाने में मुश्किलें बढ़ गई हैं।

गुरुवार को तो स्थिति और बिगड़ गई, जब इमरजेंसी विभाग के बाहर लोगों ने पूरी लाइन में बाइकें खड़ी कर दीं, जिससे गंभीर मरीजों को अंदर ले जाना भी चुनौती बन गया।
मरीजों का कहना है कि अस्पताल परिसर में पार्किंग को लेकर स्पष्ट निर्देश और निगरानी की बेहद जरूरत है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द उचित पार्किंग व्यवस्था लागू की जाए और गलत पार्किंग पर सख्त कार्रवाई की जाए।

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल के अनुसार, अस्पताल में शेड निर्माण का काम चल रहा है, जिसके चलते कई स्थानों पर गड्ढे खुदे हैं और आने-जाने के रास्ते फिलहाल सीमित हो गए हैं। उनका कहना है कि इमरजेंसी विभाग के बाहर किसी भी वाहन को खड़ा करने की अनुमति नहीं है। पार्किंग पूरी तरह तैयार होने के बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago