
फरीदाबाद। शहर में ऑटो चालकों की अव्यवस्थित गतिविधियाँ लगातार ट्रैफिक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर रही हैं। ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग और चालान के बावजूद हालात में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा है।
बल्लभगढ़ रेड लाइट पर रोजाना ऐसी स्थिति बन जाती है कि ऑटो चालक सवारियां बिठाने के चक्कर में सड़क पर ही गाड़ियाँ रोक देते हैं, जिससे मिनटों का जाम घंटों में बदल जाता है।
रेड लाइट के पास मौजूद ऑटो स्टैंड का उपयोग करने के बजाय चालक अपनी गाड़ियाँ सड़क किनारे खड़ी कर लेते हैं। एक ही स्थान पर दर्जनों ऑटो खड़े होने से अन्य वाहन चालकों व पैदल यात्रियों के लिए रास्ता निकलना मुश्किल हो जाता है। यही नहीं, शहर में कई ऑटो बिना नंबर प्लेट के बेधड़क चलते दिखाई देते हैं। चालक न निर्धारित वर्दी पहनते हैं और न ही ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं।
पुलिस कई बार कड़ी कार्रवाई और चालान कर चुकी है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। कार्रवाई के थोड़ी देर बाद ही ऑटो चालक फिर वही मनमानी शुरू कर देते हैं कहीं भी वाहन रोककर सवारियां बिठाना और सड़क पर कब्जा जमाना।
स्थानीय निवासी केशव बताते हैं कि सुबह-शाम का समय सबसे ज्यादा प्रभावित होता है। दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और स्कूल–कॉलेज के छात्रों को रोज लंबे जाम में फंसना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चौक-चौराहों पर निगरानी बढ़ाई जाए और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था पटरी पर आ सके।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…