Categories: FaridabadSpecial

फरीदाबाद का यह फ्लाईओवर निर्माण हुआ तेज, 2026 तक मिलेगा बड़ा फायदा?

प्याला रेलवे फाटक पर वर्षों से बनी हुई जाम की समस्या अब धीरे-धीरे खत्म होती दिख रही है। यहां शुरू हुआ फ्लाईओवर निर्माण लगातार रफ्तार पकड़ रहा है, जिससे रोजाना घंटों तक फाटक खुलने का इंतज़ार करने वाली भीड़ जल्द ही अतीत की बात बन जाएगी। यह वही स्थान है जहां ट्रेनों की आवाजाही के दौरान लंबी कतारें लगना आम बात थी और कई बार लोग जोखिम उठाकर पटरियां पार करते हुए हादसों का शिकार भी हो जाते थे।

रेलवे ने लंबे समय से चली आ रही इस परेशानी को स्थायी तौर पर समाप्त करने के उद्देश्य से फ्लाईओवर परियोजना की शुरुआत की है। लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से न। तैयार हो रहा यह ढांचा दिसंबर 2024 में शुरू हुआ था।

निर्माण एजेंसी के अनुसार, करीब 30 प्रतिशत काम पूरा भी हो चुका है और उम्मीद है कि जून–जुलाई 2026 तक पूरा फ्लाईओवर उपयोग के लिए खोल दिया जाएगा।

फ्लाईओवर बनने से प्याला, डीग, सागरपुर सहित आसपास के लगभग 50 गांवों की कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव आएगा। लोग बिना रुकावट सीधे नेशनल हाईवे और केजीपी एक्सप्रेसवे तक पहुंच सकेंगे, जिससे सफर का समय कम होगा और सड़क पर दबाव में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह परियोजना न सिर्फ जाम से छुटकारा देगी, बल्कि रोजाना होने वाली दुर्घटनाओं पर भी रोक लगाएगी और गांवों को शहर से जोड़ने वाला यह मार्ग और अधिक सुगम बन जाएगा।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago