Categories: Uncategorized

नवप्रयास सेवा संगठन द्वारा 60 वा रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी फरीदाबाद रहे मुख्य अतिथि

सभी को जीवन में रक्तदान जरूर करना चाहिए क्योंकि दिए हुए रक्त से हम दूसरे का जीवन बचा सकते हैं।

यह वक्तव्य उपायुक्त यशपाल ने गत दिवस नवप्रयास सेवा संगठन द्वारा 60 वा रक्तदान शिविर के आयोजन पर डबुआ कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए।

नवप्रयास सेवा संगठन द्वारा 60 वा रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी फरीदाबाद रहे मुख्य अतिथि

जिला उपायुक्त यशपाल ने आए हुए उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस वैश्विक महामारी मे सबसे पहले आप लोगों को अपना बचाव कर अपने आप को बचाना है, और सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का पालन करना है। उन्होंने कहा कि आप द्वारा दिया रक्त घायल व्यक्ति, गर्भवती महिला, अन्य जरूरतमंद के काम आता है। इस रक्त के द्वारा हम दूसरों की जिंदगी बचा सकते हैं।

उपायुक्त ने कहा कि आप जैसे रक्तदाताओं के कारण फरीदाबाद रक्तदान में पूरे प्रदेश में नंबर एक स्थान पर रहा है उन्होंने कहा कि मुझे आगे भी आप जैसे रक्तदाताओ से आशा है कि वह आगे भी फरीदाबाद को नंबर एक पर रखेंगे ।

इसीलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को साल में कम से कम तीन बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। संस्था के प्रधान सुनील यादव ने बताया कि इस अवसर पर 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

इस अवसर पर उनके साथ एनआईटी फरीदाबाद के विधायक नीरज शर्मा ,प्रोफेसर एमपी सिंह, महेश सैनी, रितेश अरोड़ा, रमेश जोशी, अजय कुमार, विनोद कुमार, अशोक कुमार, राजेश कुमार, प्रदीप चौरसिया व दिनेश कुमार के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago