Categories: FaridabadHealth

निजी संस्थाओं ने बीके स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पीपीए किट वितरित की, विधायक नरेंद्र गुप्ता भी रहे मौजूद

कोरोना महामारी के दौर में स्वास्थ्यकर्मियों को किसी तरह का संक्रमण न हो इसके लिए चिकित्सकों की मदद के लिए सामाजिक संगठन भी खुलकर मदद कर रहे हैं।

इसी कड़ी में रोटरी क्लब फरीदाबाद एनआईटी नेक्स्ट तथा सरबत दा भला चैरिटेल ट्रस्ट (पंजीकृत) ने मिलकर सुखमनी भवन गुरुद्वारा सेक्टर-16 में आयोजित एक कार्यक्रम में बीके अस्पताल के सीएमओ डा. आरएस पूनिया को पीपीई किट मुहैया कराई गईं।

निजी संस्थाओं ने बीके स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पीपीए किट वितरित की, विधायक नरेंद्र गुप्ता भी रहे मौजूद

इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में विधायक नरेंद्र गुप्ता ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का आयोजन अजरौंदा मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह साहनी ने किया जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुद्वारा के सचिव अवतार सिंह पसरीचा,

इस मौके पर दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों ने सीएमओ को आश्वस्त करते हुए कहा कि अगर स्वास्थ्य विभाग को अन्य किसी सामान की जरूरत हो तो उसकी सूची भी संस्था को दें। संस्था जल्द ही सामान मुहैया करवाएगी।

आयोजक कुलदीप सिंह साहनी व रोटरी क्लब के प्रधान नवीन पसरीचा ने कहा कि महामारी से लडऩे के लिए कोरोना वॉरियर्स की मदद करना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। सिविल सर्जन डा. आरएस पूनिया ने कहा कि संस्था ने बेहतर काम किया है। कोरोना मरीजों के लिए फ्री ऐम्बुलेंस, स्टाफ के लिए किट और जरूरतमंदों के लिए डिस्काउंट पर दवा आदि मुहैया करवा रही है।

कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रधान चरणजीत सिंह जौहार, केएस नागी, सरदार गुरुप्रसाद सिंह, सरबत दा भला ट्रस्ट से चुन्नीलाल चोपड़ा, दिनेश छाबड़ा, टोनी पहलवान, जोधसिंह वालिया, संजीव कैथ, मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा, नीरज मित्तल, सरबजीत सिंह, तजिंदर सिंह, जी.पी सहानी, परमजीत सिंह पाहवा, देवेंद्र सिंह मोंगा, अनिल अरोड़ा, दलबीर सिंह,

गुरुद्वारा सेक्टर 15 से अमरजीत सिंह, सुखबीर सिंह, रोटरी क्लब के सहायक गवर्नर धीरेंद्र भारद्वाज, सुरेंद्र सिंह सांगा, तेजिंद्र सिंह चड्ढा, सचिव अमित आर्य, सहायक सचिव कुलदीप सिंह साहनी, केशव जुनेजा, विनय भाटिया, नगर निगम पार्षद सुभाष आहुजा, कृष्ण आर्य, पवन चौधरी, अनुराग गर्ग, अरुण वालिया, सुदीप बंसल, रविंद्र मंगला तथा शंटी मल्होत्रा आदि की सराहनीय भूमिका रही।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago