फ्रांस से आज भारत के लिए उड़े राफेल फाइटर जेट, जानें कैसी पूरी होगी यात्रा

चीन और भारत के बीच बेसक कितनी भी तनातनी चल रही हो लेकिन इस बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर सुनने को मिल रही है। बता दें कि भारत के लिए फ्रांस से 5 राफेल विमानों ने उड़ान भर दी है । ये 29 जुलाई को हरियाणा के अंबाला में भारतीय एयर फोर्स का हिस्सा बनेंगे। फ्रांस से उड़े इन लड़ाकू विमानों में भारत पहुंचने से पहले यूएई में ईंधन भरा जाएगा। फ्रांस में भारत के दूतावास ने तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि नए राफेल भारतीय बेड़े में शामिल होने के लिए फ्रांस से रवाना हो चुके है ।

ये विमान 29 जुलाई को अंबाला में एयरफोर्स में शामिल किए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक एक हफ्ते के अंदर ही इन विमानों को किसी भी मिशन के लिए तैयार कर लिया जाएगा।

फ्रांस से आज भारत के लिए उड़े राफेल फाइटर जेट, जानें कैसी पूरी होगी यात्रा

भारत ने फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीदने की डील की है, जिसमें से पांच विमान की डिलीवरी दी जा रही है.पांचो राफेल विमानों को हरी झंडी दिखाते हुए फ्रांस स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि नए राफेल विमान भारतीय वायुसेना की युद्ध क्षमता में बढ़ोतरी करेंगे. इसका फायदा भारत को रणनीतिक तौर पर होगा. भारत आने वाले राफेल फाइटर जेट्स में दुनिया की सबसे आधुनिक हवा से हवा में वार करने वाली मीटिआर मिसाइल भी लगी होंगी।

राफेल आने से निश्चित ही भारतीय वायुसेना की ताकत में अभूतपूर्व इजाफा होने जा रहा है. राफेल से लंबी दूरी पर आसानी से मिसाइल लॉन्च किए जा सकते है। एयर स्ट्राइक में ये फाइटर जेट सबसे ज्यादा कारगार साबित होगा. भारतीय वायुसेना के पास कुल 36 राफेल आने हैं, जो अगले दो साल में मिलने की उम्मीद है।

पहले भी भारतीय वायुसेना में ऐसे फाइटर जेट शामिल हैं, जो दुश्मन को परेशान करने के लिए काफी हैं. वायुसेना के पास फिलहाल सुखोई, मिराज, मिग-29, जगुआर, LCA और मिग-21 जैसे फाइटर जेट हैं. इनके अलावा ट्रांसपोर्ट, हेलिकॉप्टर, ट्रेनर और एरोबिक टीम के जेट व हेलिकॉप्टर्स हैं |

Written By – Pooja Solanki

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago