Categories: HealthUncategorized

क्यों जरुरी है प्रकृति का संरक्षण, जानें इस खास दिन का महत्व

हर साल 28 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया जाता है। इसके माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता पैदा की जाती है।

एक स्वास्थ्य माहौल स्थिर और उत्पादक समाज की बुनियाद है। इस विचार पर ही विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस आधारित है। इसके माध्यम से हमारी मौजूदा और भावी पीढ़ियों का कल्याण भी सुनिश्चित किया जाता है।

क्यों जरुरी है प्रकृति का संरक्षण, जानें इस खास दिन का महत्व

दरअसल असंतुलन के कारण आज के समय में हम ढेरों समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उनमें ग्लोबल वार्मिंग, विभिन्न बीमारी, प्राकृतिक आपदा, बढ़ा हुआ तापमान शामिल है। अगर प्रकृति की सुरक्षा नहीं की गई तो धरती को तबाह होने से कोई भी नहीं बचा सकता।

अभी ही इसके दुश परिणाम सामने आने लगे हैं। देश और दुनिया के किसी इलाके में सूखा पड़ रहा है, तो वहां के लोग सूखे के कारण मौत की चपेट में आ रहे हैं, तो दूसरी तरफ कहीं बारिश ने तांडव मचा रखा है। यह सब प्राकृतिक असंतुलन के कारण हो रहा है।

गौरतलब है कि तीन प्रमुख तत्त्व जल, जंगल और जमीन इनके बिना प्रकृति अधूरी है। जिस देश में भी यह तीनों मौजूद हैं, वहां समृद्धि को देखा जाता है और सौभग्य से भारत में यह तीनों प्रचूर मात्रा उपलब्ध हैं। लेकिन दुर्भाग्य से इन चीज़ों का दोहन बहुत ही बेदर्दी से हो रहा है,

जिससे भारत में भी पर्यावरण असंतुलन का खतरा गहराता जा रहा है। इसलिए जरूरत है कि हम समय रहते सतर्क हो जाएं और देश को संभावित प्राकृतिक खतरे से बचाएं।

इसके लिए हमें कम से कम जिन चीज़ों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, वो हैं जंगलों को ना काटें, ज्यादा से ज्यादा पोधे लगाएं, ज़मीन में उपलब्ध पानी का प्रयोग तभी करें जब आपको जरूरत हो, कार्बन जैसी नशीली गैसों का उत्पाद बन्द करें, उपयोग किए गए पानी का चक्रीकरण करें, ज़मीन के पानी को फिर से स्तर पर लाने के लिए वर्षा के पानी को सहेजने की व्यवस्था भी करें।

Written by – Ansh Sharma

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago