फरीदाबाद के मंदिरों में 5 अगस्त को मनाई जाएगी दिवाली, बटेंगी मिठाइयां

राम भक्तों के लिए 5 अगस्त की तारीख किसी हीरे से कम नहीं होगी | पांच अगस्त को दोपहर सवा 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के लिए भूमि पूजन अनुष्ठान करेंगे तो उसी दिन रात्रि को पूरी दुनिया में फैले राम भक्त दीपावली से पूर्व ही घर-घर दीप प्रज्ज्वलित करके खुशियां मनाएंगे | फरीदाबाद के मंदिरों में 5 अगस्त को दिवाली मनाएगी जाएगी |

राम मंदिर निर्माण के लिए कितनी सदियां बीत चुकी हैं, लेकिन इंतज़ार फीका नहीं पड़ा | पांच अगस्त को राम मंदिर बनने का 500 वर्षों का भक्तों का इंतजार खत्म हो जाएगा | संतों के मुताबिक वे वर्षों से राम मंदिर निर्माण का इंतजार रहे हैं | फरीदाबाद सेक्टर 30 शिव मंदिर में 501 दिए जलाय जाएंगे |

फरीदाबाद के मंदिरों में 5 अगस्त को मनाई जाएगी दिवाली, बटेंगी मिठाइयां

करोड़ों लोगों की आस्था हैं राम | राम बिन कुछ नहीं | राम मंदिर के निर्माण में रुकावट लाने के लिए कुछ बुद्धिजीवीं लगे हुए हैं, लेकिन निर्माण कार्य नहीं रुकेगा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या आगमन पर सभी संत उनका स्वागत के लिए तैयार होंगे। पीएम मोदी अयोध्या के विकास का खाका तैयार करने के लिए कई योजनाओं की सौगात भी दे सकते हैं |

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या में मंदिर निर्माण को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं | पांच अगस्त की रात्रि के समय पूरी दुनिया में फैले श्री राम भक्त दीपावली से पूर्व हर घर दीप प्रज्वलित करके खुशी मनाएंगे | विश्व हिदू परिषद बजरंग दल इस दिन प्रत्येक हिदू परिवार को गौरवमय अवसर से जोड़ने के लिए वृहद दीपोत्सव अभियान चला रहा है |

फरीदाबाद के प्रसिद्ध मंदिर काली माता एनआईटी भी दिवाली मनाएगा | भव्य मंदिर निर्माण के लिए 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आकर चांदी की ईट से नींव रखेंगे, जिसका वजन लगभग 40 किलो बताया जा रहा है | 500 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद श्री राम मंदिर के भूमि पूजन का कार्यक्रम होने जा रहा है संभावना है कि 2024 तक प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर तैयार हो जाएगा |

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago