फरीदाबाद: रक्तदान जीवनदान के समान है। समय-समय पर लोगों को रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान करने के लिए जागरूक किया जाता है। स्वस्थ लोगों द्वारा किए गए रक्तदान से कई ऐसे लोगों को बचाया जा सकता है जिन्हें रक्त की जरूरत होती है।
लेकिन फिलहाल खबर आ रही है हरियाणा विधानसभा के शिक्षा और स्वास्थ्य कमेटी ने यह तय किया है कि अब से ब्लड ग्रुप के साथ-साथ एंटीबॉडी की भी जांच करवाना अनिवार्य होगा।

कमेटी ने रक्तदान के लिए कौन-कौन से नए नियम लागू किए गए?
क्या होती है एंटीबॉडी क्या होता है एंटीबॉडी टेस्ट?
अगर आपको एंटीबॉडी इसका मतलब नहीं पता तो आपको बता दें कि जब हमारे शरीर में कोई वायरस जाता है तो इम्युन सिस्टम एक्टिवेट हो जाता है और यह वायरस या इंफेक्शन को रोकने की प्रक्रिया शुरू कर देता है। एंटीबॉडीज उस वायरस के इंफेक्शन को रोकने का काम करते हैं।
विधानसभा कमेटी के इन सुझावों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रक्तदान करने वालों के लिए एंटीबॉडीज की जांच की तैयारियां शुरू कर दी है। इस कमेटी की चेयरमैन व बड़खल विधानसभा से भाजपा विधायक सीमा त्रिखा ने बैठक के दौरान अधिकारियों को एंटीबॉडीज टेस्ट का सुझाव दिया। यह टेस्ट एंटीजन रैपिड टेस्ट की तरह ही एक रैपिड टेस्ट होगा जिसकी रिपोर्ट मात्र 15 से 20 मिनट में आ जाएगी।
Written by- Vikas Singh
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…